Posts

Showing posts from July, 2024

भीमाशंकर

Image
सावन के महीने में ब्लॉग की शुरुवात कर रहा हूँ. लिखना अच्छा लगता है और कहना शायद और भी. आज बताऊंगा आपको भीमाशंकर महादेव के बारे में. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं भगवान् भीमाशंकर जो महाराष्ट्र के पुणे के काफी पास हैं. आप यहाँ मुंबई या पुणे दोनों ही जगहों से निजी सवारी से जा सकते हैं. कुछ सरकारी बसें भी चलती हैं पर मेरी सलाह रहेगी खुद की या भाड़े की गाडी करके ही जाएँ. जाने का सबसे अद्भुत महीना तो ये सावन का ही महीना है, अतिशय मनोरम रास्ता, सब तरफ हरियाली ही हरियाली, पहाड़ियों क संग संग रास्ता आपको अपनी और आकर्षित करेगा. वहां मंदिर पहुंच के आपको थोड़ी लम्बी लाइन में लग्नक पर सकता है .कुछ पंडित आपको जल्दी पूजन को बोलेंगे आपको मर्जी. लाइन इतनी भी लम्बी नहीं की आप थक जाएंगे. गाँव में कुछ छोटे से होटल्स हैं पर थोड़ी दूर पे सरकारी रिसोर्ट भी है. आपको मर्जी पर निर्भर है. कुछ फोटो भी . तब तक के लिए हर हर महादेव